Women s Dialogue Program Promotes Empowerment in Panchgachhiya पंचगछिया में महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsWomen s Dialogue Program Promotes Empowerment in Panchgachhiya

पंचगछिया में महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे डीएम

भगवती स्थान पंचगछिया में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम वैभव चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। महिलाओं ने अपने मुद्दे उठाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाThu, 15 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
पंचगछिया में महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे डीएम

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। भगवती स्थान पंचगछिया के प्रांगण में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम वैभव चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर पंचगछिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी बात रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डीएम वैभव चौधरी ने सम्बोधित करते हुये कहा की महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कारगर कदम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है और महिलाओं से उनकी समस्या, सलाह व सुझाव भी ली जाती है।

डीएम ने कहा कि महिला द्वारा की जाने वाली शिकायत एवं सुझाव पर त्वरित करवाई भी की जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की हकमारी नही हो इसकी भी जानकारी दी जाती है। महिलाओं के द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की जाती है जिसे सरकार तक पहुंचाया जायेगा। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी तथा समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने गंभीरता से महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीडीसी संजय कुमार निराला, बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह, जीविका बीपीएम श्वेता, स्वच्छता कॉर्डिनेटर मनीषा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।