Grand Abhishek Ceremony of Lord Shantinath by Acharya and Munim in Munim Colony Temple जैन मुनि गुप्तिसागर विहार कर सुरेन्द्रनगर नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGrand Abhishek Ceremony of Lord Shantinath by Acharya and Munim in Munim Colony Temple

जैन मुनि गुप्तिसागर विहार कर सुरेन्द्रनगर नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे

Muzaffar-nagar News - मुनीम कालोनी मंदिर में 108 उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज द्वारा भगवान शांतिनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तामर विधान प्रारंभ हुआ। 108 गुप्तिसागर महाराज का विहार सुरेन्द्रनगर के नेमिनाथ दिगम्बर जैन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 4 May 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
जैन मुनि गुप्तिसागर विहार कर सुरेन्द्रनगर नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे

मुनीम कालोनी मंदिर में 108 उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज द्वारा श्री 1008 भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं शान्तिधारा करवाई गयी। इसके बाद 108 आचार्य भारत भूषण महाराज द्वारा भक्तामर का विधान प्रारम्भ किया गया। भगवान का प्रथम अभिषेक संजय जैन हर्षित जैन एवं अर्जुन जैन द्वारा किया गया। विधान के पुण्यार्जक सुनीता जैन मेरठ एवं पिंकी जैन रही। रविवार को 108 गुप्तिसागर महाराज का विहार सुरेन्द्रनगर 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए हुआ। उपाध्याय महाराज बिहार करते हुए अशोक कुमार जैन के आवास पर पहुंचे, जहां गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया गया तथा आरती की गई। इसके बाद वह विहार करते हुए सुरेन्द्रनगर पहुंचें, जहां मंगल प्रवचन हुए।

महा गुरु भक्ति रामलीला भवन में की गई, जिसमे श्री 108आचार्य श्री भारतभूषण, उपाध्याय 108 गुप्ति सागर, 105 सुजानमति माता, 105 दयामति माता, 105 कुमुद मति माता, 105 क्षुल्लिका अक्षतमति माता मौजूद रहे। ब्रह्मचारिणी रंजना दीदी ने संचालन किया। इस अवसर अशोक जैन, प्रवीण जैन, आदीश जैन, जवाहरलाल जैन, अजित त्यागी, वाई के जैन, प्रमोद जैन, अभिषेक जैन, स्वदेश जैन, विपिन जैन, डा. जयकुमार जैन, विभोर जैन आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।