Indian Officer Nishant Dhiman Awarded UN Peace Service Medal for Africa Mission भुम्मा के निशांत संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा मेडल पुरस्कार से सम्मानित, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsIndian Officer Nishant Dhiman Awarded UN Peace Service Medal for Africa Mission

भुम्मा के निशांत संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा मेडल पुरस्कार से सम्मानित

Muzaffar-nagar News - मीरापुर के भुम्मा गांव निवासी सहायक उप निरीक्षक निशांत धीमान को संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। वे एक वर्ष से अफ्रीका में तैनात सीमा सुरक्षा बल के 160 सदस्यों में शामिल थे। उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 16 April 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
भुम्मा के निशांत संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा मेडल पुरस्कार से सम्मानित

मीरापुर। एक वर्ष से संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए अफ्रीका में तैनात सीमा सुरक्षा बल के 160 सदस्यों के दल में शामिल मीरापुर के गांव भुम्मा गांव निवासी सहायक उप निरीक्षक निशांत धीमान को संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निशांत की इस उपलब्धि से परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। मीरापुर क्षेत्र के भुम्मा गांव निवासी निशांत धीमान सीमा सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के पद पर तैनात है। अप्रैल 2024 में भारत सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल के 160 सदस्यों को शांति सैनिक के रूप में अफ्रीका महाद्वीप में स्थित डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ दा कांगो में भेजा गया था। निशांत ने बताया कि सभी मापदण्डो को चैक करने व विभिन्न स्तर की परीक्षाओं को पास करने के उपरांत ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति सैनिक को भेजा जाता है। बेनी हेडक्वार्टर के मुख्य अधिकारी अब्दुरर्हमान द्वारा सम्मानित किया गया। पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, मालावी, तंजानिया, इण्डोनेशिया, माली, कैमरून, इजिप्त, केन्या, नेपाल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ दा कांगो आर्मी समेत कई देशों के अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।