Neeraj Karate Classes Shine at Super Gold Open Karate Championship Season 3 कराटे के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsNeeraj Karate Classes Shine at Super Gold Open Karate Championship Season 3

कराटे के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक

Muzaffar-nagar News - हरिद्वार में आयोजित सुपर गोल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप में नीरज कराटे क्लासेस के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 19 May 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
कराटे के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक

जनपद हरिद्वार में आयोजित हुई सुपर गोल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप सीजन 3 में जनपद के नीरज कराटे क्लासेस के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। हरिद्वार में सीजन 3 सुपर गोल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आदि स्टेट से लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कराटे कोंच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि उनकी कराटे क्लासेस के छह छात्रों ने प्रतिभा किया, जिसमें निधि राठी, चारवी, और हितेश शर्मा ने स्वर्ण पदक, देव तोमर ने रजत पदक, सक्षम गोयल और विराज ने कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

कराटे कोंच सेंसेई नीरज सैनी को विनीत कुमार और दिनेश नायक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।