Leopard Sightings Cause Panic Among Villagers in Tikuniya Nasir खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsLeopard Sightings Cause Panic Among Villagers in Tikuniya Nasir

खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत

Pilibhit News - अमरिया के गांव तिकुनियां नसीर में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चार दिन से तेंदुआ नहर किनारे खेतों में देखा गया है। रविवार को पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में मजदूरों के सामने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 4 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत

अमरिया। क्षेत्र के गांव तिकुनियां नसीर जंगल से दूर तेंदुए की चार दिन पूर्व से चहलकदमी बनी हुई है। आबादी के पास तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को सामाजिक वानिकी की टीम ने मौका मुआयना किया। विकास खंड अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनियां नसीर के ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व आबादी के नजदीक नहर किनारे खेतों में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। आबादी के निकट देवहा बैगुल फीडर नहर के किनारे पांच सौ मीटर के दायरे में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। रविवार को दिन के दो बजे ग्राम तिरकुनियां नसीर के पूर्व प्रधान अनीस अहमद के गन्ने के खेत में स्प्रे कर रहे मजदूरों के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से दहशत फैल गई।

मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पूर्व प्रधान की सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति को परखा एवं ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वन दरोगा शीलेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।