Political Tensions Rise as SP Office Faces Eviction Notice in Municipal Area दवाब में कार्यालय खाली कराया तो विरोध करेंगे : जग्गा, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPolitical Tensions Rise as SP Office Faces Eviction Notice in Municipal Area

दवाब में कार्यालय खाली कराया तो विरोध करेंगे : जग्गा

Pilibhit News - नगर पालिका के ईओ आवास में 2005 से चल रहे सपा कार्यालय को खाली कराने का नोटिस चस्पा होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने इसे असंवैधानिक बताया और भाजपा के दबाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 10 June 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
दवाब में कार्यालय खाली कराया तो विरोध करेंगे : जग्गा

नगर पालिका के ईओ आवास में वर्ष 2005 से अस्थायी तौर पर संचालित सपा के जिला कार्यालय को खाली कराने व कब्जा लेने का नोटिस चस्पा होते ही राजनीति गरमा गई है। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने मासिक बैठक के बाद आनन फानन में प्रेस कांफ्रेंस की। बताया कि भाजपा के दवाब में अधिकारी नियम कायदों से इतर दफ्तर खाली कराने का असंवैधानिक प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध करेंगे। नकटादाना चौराहे पर स्थित नगर पालिका परिषद के ईओ आवास में अस्थायी तौर पर संचालित सपा दफ्तर को दस जून को खाली कराया जाना है। पालिका के ईओ ने सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया है।

आठ जून को रात्रि में पार्टी के कार्यालय पर चस्पा नोटिस पर सपा जिलाध्यक्ष जग्गा ने बताया कि नोटिस छह जून का है और यह रात्रि आठ जून को चस्पा किया गया है। एक दिन का समय देकर खाली करने को कहा गया है। यह संवैधानिक नहीं हैं। आरोप लगाया गया कि पालिकाध्यक्ष व भाजपा के दवाब में आकर जिला स्तरीय अधिकारी पार्टी दफ्तर को खाली कराएंगे तो इसका विरोध किया जाएगा। नियमत: किराया देते हुए साफ सुथरी छवि के साथ पार्टी कार्यालय व गतिविधियां संचालित है। पर इसके बाद भी ऐसा किया जाना उचित नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरी जानकारी दे दी गई है। एक दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व सोमवार को डीएम व एसपी से सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।