Power Outage at Women s Hospital Campus for 27 Hours Sparks Anger Among Staff 27 घंटा से अंधेरे में महिला अस्पताल कैंपस, परेशानी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPower Outage at Women s Hospital Campus for 27 Hours Sparks Anger Among Staff

27 घंटा से अंधेरे में महिला अस्पताल कैंपस, परेशानी

Pilibhit News - सूचना के बाद भी दो दिनों से मिल रहा मात्र आश्वासन27 घंटा से अंधेरे में महिला अस्पताल कैंपस, परेशानी27 घंटा से अंधेरे में महिला अस्पताल कैंपस, परेशानी2

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 22 May 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
27 घंटा से अंधेरे में महिला अस्पताल कैंपस, परेशानी

पूरनपुर, संवाददाता। बीते 27 घंटे से महिला अस्पताल कैंपस अंधेरे में कायम हैं। कई बार सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से इसमें कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इससे कैंपस में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि एसडीओ की ओर से जल्द आपूर्ति आरंभ करने का भरोसा दिया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे महिला अस्पताल कैंपस में अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद आपूर्ति को लेकर कर्मचारियों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया। इस पर मात्र आश्वासन मिला।

कई कर्मचारी फोन मिलाते रहे और संबंधित विभाग के लोगों का फोन ही रिसीव नहीं हो सका। यह हाल बुधवार की शाम लगभग होने सात बजे बजे तक ऐसा ही देखा गया। कैंपस में सुचारू रूप से बिजली संचालित नहीं हो सकी। इसको लेकर कुछ कर्मचारियों ने जब दोबारा से अधिकारियों और कर्मचारी को फोन किया तो बताया गया की आपूर्ति जल्द ही शुरू कर जाएगी। हालांकि शाम 7:30 बजे तक कैंपस में विद्युतापूर्ति आरंभ नहीं हो सकी थी। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति को लेकर टीम को भेजा गया है। उनको इसकी जानकारी नहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।