भगवान श्रीराम की मूर्ति का फूलों से किया गया अभिषेक
Pilibhit News - बनकटी रोड की राम वाटिका कॉलोनी में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की मूर्ति के समक्ष धर्म रक्षा संघ ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। पूजा अर्चना के बाद फूलों से अभिषेक किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। धर्म...

बनकटी रोड की राम वाटिका कॉलोनी में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की मूर्ति के समक्ष धर्म रक्षा संघ के सदस्यों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। प्रभु श्रीराम की विशाल मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना की। फूलों से उनका अभिषेक किया और भजन-कीर्तन की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ.अनिल सक्सेना ने सभी को श्रीराम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धर्म रक्षा संघ के सचिव सुशील कुमर त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, डॉ.विजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, राजीव अवस्थी, तेज बहादुर गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डॉ.अनुरीता सक्सेना, लवी अग्रवाल, अमन प्रकाश सक्सेना, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।