Serious Accident on Assam Highway Two Injured in Bike Collision बाइकों की भिडंत में दो घायल, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSerious Accident on Assam Highway Two Injured in Bike Collision

बाइकों की भिडंत में दो घायल

Pilibhit News - असम हाईवे पर एक बाइक टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुख्तरी बेगम अपने दामाद और नाती के साथ बाइक पर जा रही थी, जब पीछे...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 10 April 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
बाइकों की भिडंत में दो घायल

असम हाईवे पर बाइकों की भिडंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। क्षेत्र के गांव बिहारीपुर की रहने वाली मुख्तरी बेगम शाम को अपने दामाद इम्तियाज के साथ गांव गुलाबटांडा से से बाइक से घर वापस जा रही थी। उसके साथ नाती अरमान भी था। हाईवे पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यहीं नहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से महिला और एक अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।