Yogi Adityanath May Attend Amar Shaheed Raja Narpat Singh s Program on April 15 in Ruhiyagadhi मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर रुहियागढ़ी पहुंचे डीएम-एसपी , Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsYogi Adityanath May Attend Amar Shaheed Raja Narpat Singh s Program on April 15 in Ruhiyagadhi

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर रुहियागढ़ी पहुंचे डीएम-एसपी

Hardoi News - हरदोई में 15 अप्रैल को अमर शहीद राजा नरपत सिंह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना है। विधायक आशीष सिंह और सचिव राहुल सिंह ने आमंत्रण भेजा। जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 10 April 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर रुहियागढ़ी पहुंचे डीएम-एसपी

हरदोई। अमर शहीद राजा नरपत सिंह की रुहियागढ़ी में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो सकता है। बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू एवं राजा नरपत सिंह स्मारक संस्थान के सचिव राहुल सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रुहियागढ़ी के लिए आमंत्रण देने के बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रूईयागड़ी का दौरा किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भास्कर को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आस-पास की झाड़ियों की सफाई कराए जाने एवं आवश्यकतानुसार सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजा नरपत सिंह स्मारक समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों को लेकर भी बातचीत की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।