Special Vaisakhi Meeting Held by Alliance Club Madhuban and Maitri New Executive Committee Formed नई कार्यकारिणी को कार्य दायित्व की शपथ दिलाई, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSpecial Vaisakhi Meeting Held by Alliance Club Madhuban and Maitri New Executive Committee Formed

नई कार्यकारिणी को कार्य दायित्व की शपथ दिलाई

Pilibhit News - पीलीभीत में अलायंस क्लब मधुबन और मैत्री की वैसाखी स्पेशल मीटिंग रुचि सिंगल की अध्यक्षता में हुई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और कन्या विवाह के लिए 11 हजार की धनराशि, साड़ियां, सूट, बर्तन और उपहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 17 April 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
नई कार्यकारिणी को कार्य दायित्व की शपथ दिलाई

पीलीभीत। अलायंस क्लब मधुबन व मैत्री की वैसाखी स्पेशल मीटिंग रुचि सिंगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूनम अग्रवाल एवं रानी गुप्ता की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मधु कुमार ने अध्यक्ष किरण हांडा, उपाध्यक्ष निशा सक्सेना, सचिव पंकज सक्सेना, उप सचिव निर्मला कोषाध्यक्ष नीतू वर्मा सह कोषाध्यक्ष शशि मनी, संगीता शुक्ला को कार्यों की शपथ दिलाई। तीन नए सदस्य अनीता सक्सेना, अंजू सक्सेना व मिकिल गंगवार भी शामिल रहीं। इस दौरान एक कन्या विवाह के लिए संगठन ने 11 हजार की धनराशि समेत साड़ियां, सूट, बर्तन व उपहार प्रदान किए। मिथिलेश शर्मा, शशि मैनी कंचन सक्सेना, कमलेश अग्रवाल, डॉ अनुरीता, संगीता शुक्ला, नीतू सिंह, पंकज, सृष्टि, उषा, सीमा, पूनम, सीमा छाबड़ा, सीमा सक्सेना, सीमा दीक्षित, पूनम, कविता, वर्षा, रश्मि, अंजलि, दीपा, सोनल, नीनू, मोनिका, बबीता, निधि आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।