Teen Girl Abduction Case Police File Complaint Against Local Man in Barkheda किशोरी से छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTeen Girl Abduction Case Police File Complaint Against Local Man in Barkheda

किशोरी से छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज

Pilibhit News - बरखेड़ा के एक गांव में एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को विवेक नामक युवक ने बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। जब महिला ने विवेक के घर पहुँचकर देखा, तो उसकी पुत्री और विवेक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 22 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 20 में को दोपहर दो बजे गांव का ही विवेक अपने साथ बहलाफुसला कर ले गया। थोड़ी देर बाद जब वह विवेक के घर पहुंची तो वहां उनकी पुत्री और विवेक आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसकी शिकायत उन्होंने विवेक के परिजनों से की।जिसके बाद विवेक के परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज पर विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।