Special Kirtan Program Celebrates Khalsa Sajna Day in Pratapgarh गुरुद्वारा में कीर्तन से मनमोहा , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsSpecial Kirtan Program Celebrates Khalsa Sajna Day in Pratapgarh

गुरुद्वारा में कीर्तन से मनमोहा

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के बाबागंज स्थित गुरुद्वारे में खालसा साजना दिवस वैशाखी के अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुल्तानपुर से भी संगतों ने भाग लिया। हजूरी रागी भाई विपिन प्रीत सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 16 April 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
गुरुद्वारा में कीर्तन से मनमोहा

प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के बाबागंज स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार देरशाम तक खालसा साजना दिवस वैशाखी को समर्पित एक विशेष कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। अमृत संचार एवं गुरमत समागम सेवा सोसाइटी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जनपद के अलावा सुल्तानपुर से भी काफी संगतों ने प्रतिभाग किया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने शबद कीर्तन का आनंद लिया। सर्वप्रथम हजूरी रागी भाई विपिन प्रीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद सुल्तानपुर से आए प्रभजोत सिंह, प्रतापगढ़ के सरदार अखंड सिंह ने गायन किया। सुल्तानपुर से आए 12 वर्षीय भाई अनमोल सिंह ने शबद कीर्तन तथा कथा कर सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में सरदार मंजीत सिंह गोविंद के पुत्र सरदार अमोलक सिंह एवं पौत्र सरदार गुरफतेह सिंह के जन्म दिवस को भी समर्पित अरदास की गई। इन्होंने गुरु साहिब व सभी संगतों का आशीर्वाद लिया। अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी को सिरोपा दे कर सम्मानित किया। यह जानकारी सरदार मनजीत सिंह गोविंद ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।