Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAppointment of President at Hindustani Academy Likely Soon After Three-Year Vacancy
अब इसी माह मिलेगा एकेडेमी को अध्यक्ष
Prayagraj News - प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। डॉ. उदय प्रताप सिंह का कार्यकाल 22 मई 2022 को समाप्त हुआ था, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति अब तक नहीं हुई थी। हाल ही में...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 10 June 2025 11:19 AM

प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में तीन वर्षों से अधिक समय से रिक्त चल रहे अध्यक्ष की नियुक्ति के आसार बढ़ गए हैं। 22 मई 2022 को डॉ. उदय प्रताप सिंह का तीन वर्ष कार्यकाल समाप्त हो चुका था, लेकिन उसके बाद से नए अध्यक्ष की नियुक्ति अधर में लटकी हुई थी। अपर मुख्य सचिव भाषा जितेंद्र कुमार की ओर से एकेडेमी में सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर नौ जून को नियुक्ति किए जाने के बाद एकेडेमी के कर्मचारियों के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अब कभी भी अध्यक्ष के नाम की घोषणा लखनऊ से की जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।