BJP Advocates One Nation-One Election for Efficient Democracy ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भाजपा ने किया संवाद, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP Advocates One Nation-One Election for Efficient Democracy

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भाजपा ने किया संवाद

Prayagraj News - भाजपा का ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर संवाद जारी है। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि यह व्यवस्था भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावी बनाएगी। इससे धन, समय और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 26 April 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भाजपा ने किया संवाद

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा का निरंतर संवाद जारी है। शनिवार को महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी ने संवाद की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष निर्मला ने कहा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक प्रभावशाली एवं संगठित बनाने के लिए ‘वन नेशन-वन इलेक्शन जरूरी है। इससे धन, समय और संसाधनों की बचत के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ होगी। जिला संयोजक रूपम त्रिपाठी, नीलम गिरि, सुमन पांडेय, पूनम पटेल, संगीता पटेल, गीता पांडेय, अनुराधा, अंबिका पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, अंकित पांडेय, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।