BJP Launches Sankalp Se Siddhi Campaign to Celebrate 11 Years of Modi Government संकल्प से सिद्धि तक का अभियान 11 से, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP Launches Sankalp Se Siddhi Campaign to Celebrate 11 Years of Modi Government

संकल्प से सिद्धि तक का अभियान 11 से

Prayagraj News - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 11 जून से 21 जून तक चलेगा, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 3 June 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
संकल्प से सिद्धि तक का अभियान 11 से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार में आए 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाई संकल्प से सिद्धि तक का अभियान चलाने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 11 जून से होगी। 21 जून तक चलने वाले इस अभियान में मोदी सरकार के कार्यों को गिनाने के साथ सभी उपलब्धियों का लेखा-जोखा आमजन तक ले जाया जाएगा। इससे पूर्व पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वृक्ष मां के नाम से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों का लेखाजोखा जिला एवं मंडल स्तर कार्यकर्ता लोगों के बीच ले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।