Monsoon Arrival in Jharkhand Uncertain Rain Expected by June 14 राज्य में 15 जून के आसपास मानसून आगमन की संभावना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMonsoon Arrival in Jharkhand Uncertain Rain Expected by June 14

राज्य में 15 जून के आसपास मानसून आगमन की संभावना

निर्धारित समय से तीन दिन बाद या पहले आ सकता, बंगाल की खाड़ी में अनुकूल स्थिति बनने में हो रही देरी, खाड़ी में निम्न दबाब क्षेत्र बनने पर आगे बढ़ेगा मानसून

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 07:48 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में 15 जून के आसपास मानसून आगमन की संभावना

रांची। वरीय संवाददाता झारखंड में मानसून के आगमन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। यह निर्धारित समय से तीन दिन बाद या पहले आ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में 10 जून से हवा के रुख में बदलाव आएगा। खाड़ी में इसके प्रभाव से राजधानी समेत पूरे राज्य में 14 जून को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में मानसून के अनुकूल कोई लक्षण नहीं है। दस मई के बाद हवा के रुख में जो बदलाव होगा, उस पर यह निर्भर करेगा कि मानसून कितना जल्दी या विलंब से आएगा।

बंगाल की खाड़ी से फिलहाल ऐसे बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 के बाद आसमान में बादल घने हो सकते हैं। 14 को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्मी बढ़ी है। रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में मेदिनीनगर का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि राज्यभर में सर्वाधिक है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री तक का इजाफा हुआ है। जिलों का अधिकतम (डिग्री) जिले अधिकतम रांची 35.4 जमशेदपुर 37.8 मेदिनीनगर 40.2 बोकारो 37.5 चाईबासा 37.5 देवघर 36.6 पाकुड़ 37.6 कोट :::: मानसून के बारे में अभी कुछ कहना निश्चित नहीं है। दस के बाद हवा के रुख में बदलाव आ रहा है। बारिश भी होगी। फिलहाल यह 15 जून से तीन दिन पहले या बाद में आ सकता है। -अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।