पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत नाजुक
जम्मू कश्मीर और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी बीमारी से पीड़ित हैं। आम...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जम्मू कश्मीर और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत काफी खराब हो गई है। इस वजह से उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। सत्यपाल मलिक मधुमेह, उच्च रक्तचाप के अलावा किडनी की बीमारी से भी पीड़ित हैं। अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉक्टर आरके मोदी के नेतृत्व में उनका उपचार चल रहा है। वह पिछले एक महीने से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। आप नेताओं ने हालचाल पूछा : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार मलिक से मुलाकात की। उनके साथ ‘आप के अन्य नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और अखिलेश गौतम भी मौजूद थे।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि पूर्व राज्यपाल साहसी नेता सत्यपाल मलिक आरएमएल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।