राजस्व कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण पर मंथन
Pilibhit News - तहसील सदर से प्रभावित देवहा नदी के किनारे मथुडांडी गांव में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति और प्रशासन के प्रयासों पर चर्चा हुई। एडीएम ने...

तहसील सदर से प्रभावित होने वाली देवहा नदी के तटवर्ती गांव मथुडांडी में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों से गत वर्ष में बाढ़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से वार्ता की। एडीएम (विरा)/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ऋतु पुनिया द्वारा ग्राम वासियों से बाढ़ के पूर्व/दौरान एवं पश्चात अपनी जाने वाली सावधानियां व बाढ़ के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्गत निर्देशन को विस्तार से समझाया। डीएम ने उपस्थित ग्राम वासियों से विभिन्न शासकीय योजना के क्रियावयन के संबंध में जानकारी की। चौपाल में अविवादित विरासत के दो बताए गए प्रकरणों को तत्काल विरासत दर्ज करने के निर्देश देते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम में राजस्व कैंप आयोजित कर अंश में त्रुटि सुधार की समस्याओं का निस्तारण अभियान के रूप में चलाई जाने के निर्देश दिए।
बाढ़ चौपाल में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।