Inauguration of Statues of Ayurvedic Legends at Motilal Nehru Medical College ‘त्रिदेव की स्थापित प्रतिमाएं ‘त्रिवेणी के स्वरूप : डॉ. राकेश, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsInauguration of Statues of Ayurvedic Legends at Motilal Nehru Medical College

‘त्रिदेव की स्थापित प्रतिमाएं ‘त्रिवेणी के स्वरूप : डॉ. राकेश

Prayagraj News - मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भगवान धनवंतरि, आचार्य सुश्रुत और महर्षि चरक की प्रतिमाओं का अनावरण डॉ. राजीव शरण ने किया। उन्होंने इसे चिकित्सा के आचार्यों की विद्वता और नैतिक मूल्यों से प्रेरित करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 14 May 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
‘त्रिदेव की स्थापित प्रतिमाएं ‘त्रिवेणी के स्वरूप : डॉ. राकेश

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धनवंतरि, शल्य चिकित्सा के प्रणेता आचार्य सुश्रुत और आयुर्वेद के अधिष्ठाता महर्षि चरक की प्रतिमाओं का अनावरण बाल रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शरण ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मनीषियों की त्रिमूर्ति की स्थापना एक महत्वपूर्ण कड़ी है। संयोजक व फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश चंद्र चौरसिया ने किया कि यह प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज है जहां चिकित्सा शास्त्र के आचार्यों की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। यह प्रतिमाएं त्रिवेणी के स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के तहत मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित तीन भव्य द्वार का नाम गंगा, यमुना और सरस्वती के नाम पर है।

कॉलेज परिसर में प्रतिमाओं की स्थापना से भावी चिकित्सक देश के प्राचीन चिकित्सा पद्धति के आचार्यों की विद्वता से और नैतिक मूल्यों से प्रेरित होंगे। स्वागत मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।