करेली में 1.40 करोड़ के विकास कार्यों का महापौर ने किया लोकार्पण
Prayagraj News - महापौर उमेश चंद्र ने गुरु तेगबहादुर नगर करेली में एक लाख 40 हजार से किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 20 साल बाद इलाके में शौचालय और गलियों का निर्माण हुआ है, जिससे स्थानीय लोग...

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरु तेगबहादुर नगर करेली में एक लाख 40 हजार से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। अलग-अलग विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में महापौर ने कहा कि 20 साल बाद करेली में शौचालय, गलियों का निर्माण कराया गया है। महापौर ने कहा कि क्षेत्र के लोग 20 साल से बदहाल सड़कों और गलियों में आवागमन कर रहे थे। इससे परेशान लोग शिकायत भी कर रहे थे। 15 लाख से शौचालय का निर्माण किया गया है। लोकार्पण समारोह में केपी तिवारी, पार्षद हाजी सलामतुल्लाह, जिग्विजय सिंह, मुकेश कसेरा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गया निषाद, अभिषेक ठाकुर, रोचक दरबारी, विवेक मिश्रा, हिमालय सोनकर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।