Banda Incident Young Woman Harassed Assaulted by Locals युवती का रास्ता रोका, विरोध पर पीटा, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda Incident Young Woman Harassed Assaulted by Locals

युवती का रास्ता रोका, विरोध पर पीटा

Banda News - बांदा। संवाददाता कमासिन में शरारतियों ने युवती का रास्ता रोक लिया। पीड़िता के शोर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 27 April 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
युवती का रास्ता रोका, विरोध पर पीटा

बांदा। संवाददाता कमासिन में शरारतियों ने युवती का रास्ता रोक लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके चाचा और भाई दौड़ा। विरोध जताया तो गालीगलौज करते हुए मारपीट की। यहां तक तमंचा दिखाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

कमासिन थानाक्षेत्र के लोहरा गांव निवासी युवती के मुताबिक, रात नौ बजे अपने चाचा के घर जा रही थी। पड़ोस के मुन्ना , पंकज , विनोद और राजा ने रास्ता रोक दिया। शोर मचाया तो चाचा बचाने आये। इस पर आरोपितों के साथ रामप्रसाद गालीगलौज करने लगे। विरोध पर लात-घूसों व लाठी-डण्डे से मारापीटा। तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर छोटा भाई दौड़ा तो उसे बुरी तरह मारापीटा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।