2-Year-Old Boy Injured in Road Accident in Ballabgarh घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मारी, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad News2-Year-Old Boy Injured in Road Accident in Ballabgarh

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मारी

बल्लभगढ़ में एक दो साल का बच्चा सड़क हादसे में घायल हो गया। पड़ोसी की तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 27 April 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मारी

बल्लभगढ़। घर के बाहर खेल रहा दो साल के बच्चा सड़क हादसे में घायल हो गया। तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर निवासी रविंद्र ने बताया कि 16 अप्रैल को शाम को उनका दो साल का बेटा अतुल उर्फ तिनकेश घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोसी सुखपाल भाटी तेज रफ्तार से बाइक को लेकर आया और उनके बेटे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से उनको बेटा घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बाइक सहित भाग गया। जिसके बाद उनके बेटे को उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।