बार-बेंच में समन्वय, वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाएंगे
Prayagraj News - प्रयागराज जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी और मंत्री वरुण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।...

प्रयागराज जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण बुधवार शाम को संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी और मंत्री वरुण कुमार सिंह को हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वृजेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कान्त मिश्र, उपाध्यक्ष (महिला) प्रिया तिवारी, संयुक्त मंत्री देवदत्त मिश्र, डीडी मिश्र, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय, पुस्तकालयाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय, ऑडिटर उमाशंकर मिश्र, कार्यकारिणी सदस्यों : राजेश कुमार मिश्र 'शास्त्री', अभिषेक पाण्डेय, आनन्द कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार पाण्डेय, दिनेश त्रिपाठी, नीशू कुमार सोनकर, आशुतोष शुक्ला, मुमताज आलम, आलोक नारायण श्रीवास्तव एवं अतुल कुमार तिवारी को न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने बार को पूरा सहयोग देने का वचन दिया। साथ ही कहा कि वादकारियों को न्याय सुलभ कराना हमारा दायित्व है। न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस परिसर में दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। कार्यक्रम को न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज मनराज सिंह, सभी न्यायिक अधिकारी सहित जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्र, हरिसागर मिश्रा तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। कार्यकम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, संचालन नवनिर्वाचित मंत्री वरुण कुमार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।