Government s Waqf Amendment to Combat Corruption and Empower Minorities वक्फ संपत्तियों को अनाधिकृत रुप कब्जा करने वालों का एजेंडा नही चलेगा: प्रदेशाध्यक्ष, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsGovernment s Waqf Amendment to Combat Corruption and Empower Minorities

वक्फ संपत्तियों को अनाधिकृत रुप कब्जा करने वालों का एजेंडा नही चलेगा: प्रदेशाध्यक्ष

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वक्फ संशोधन विधेयक की महत्ता को बताया, जो भ्रष्टाचार और अनैतिक कब्जों को समाप्त करने का प्रयास करेगा। उन्होंने इसे मुस्लिम महिलाओं और कमजोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरThu, 8 May 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संपत्तियों को अनाधिकृत रुप कब्जा करने वालों का एजेंडा नही चलेगा: प्रदेशाध्यक्ष

शाहजहांपुर, संवाददाता। वक्फ संशोधन में हमारी सरकार ने संशोधन किए हैं, उसमें वक्फों की संपत्तियों में भ्रष्टाचार व अनैतिक कब्जे आदि को गरीब, आधारभूत ढांचे के प्रयोग हो। इसके लिए सरकार ने कार्य किया है। उक्त संबोधन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गांधी भवन में आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद में कहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नेगेटिव माहौल बनाने का कार्य कर रहे हैं, हम लोग जनजागरण मंच के माध्यम से उन सभी विषयों को रख रहे। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपरेशन सिंदूर पहलगाम मे जो निर्दोषों की हत्या हुई, उनका बदला है। अपनी सेना व भारत सरकार का अभिनंदन करते हैं। यह लोगों की श्रध्दांजलि है, जिनकी अकाल मृत्यु हुई है। कांग्रेस पार्टी नेगेटिव एजेंडा चलाकर अपना वोटबैंक सेट करने का है।इसको प्रदेश की जनता समझ चुकी है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कि कहा वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित संपत्तियां भारत का अभिन्न अंग है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वक्फ बोर्ड में सुधार देश एवं मुस्लिम समाज के हित में है। उक्त अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा,महानगर शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में मुस्लिम समाज एवं उनकी की महिलाएं रही। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा,हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ,सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, विधायक अरविंद सिंह,सांसद अरुण कुमार सागर , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर,विधायक सलोना कुशवाहा, विधायक चेतराम आदि मौजूद रहे। संचालन सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।