PM Modi s 121st Mann Ki Baat BJP Workers Pay Tribute to Terror Attack Victims भाजपाइयों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPM Modi s 121st Mann Ki Baat BJP Workers Pay Tribute to Terror Attack Victims

भाजपाइयों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना

Prayagraj News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 121वें संस्करण को भाजपाइयों ने सुना। कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 27 April 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 121वें संस्करण को भाजपाइयों ने सुना। महानगर के 1216 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रीतम नगर मंडल के बूथ नंबर 122 पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। कृतिका अग्रवाल, रणजीत सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी भी अपने अपने बूथ पर आयोजन में सहभागी बने।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चौक मंडल के बूथ नंबर 15 पर, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय मंडल के बूथ 254, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने सदर गंगा पट्टी बूथ नंबर 405, महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज कैंप कार्यालय, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सदर यमुना पट्टी मंडल के बूथ 180, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने शिवकुटी मंडल के बूथ नंबर 43 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। उधर, यमुनापार के 1433 बूथों पर भी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सोमेश्वर महादेव मंडल के बूथ संख्या 57 लवायन कलां में बूथ अध्यक्ष महावली निषाद के आवास पर आयोजन का हिस्सा बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।