Prayagraj Division Plants Over 40 000 Trees for Environmental Protection प्रयागराज डीआरएम ने एक दिन में लगवाए 40 हजार पौधे, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Division Plants Over 40 000 Trees for Environmental Protection

प्रयागराज डीआरएम ने एक दिन में लगवाए 40 हजार पौधे

Prayagraj News - प्रयागराज मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक ही दिन में 40,551 पौधे लगाए। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें' थीम पर आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 2 June 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज डीआरएम ने एक दिन में लगवाए 40 हजार पौधे

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक ही दिन में कुल 40,551 पौधे लगवाए। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें” थीम पर आयोजित किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक मुक्त बनाना भी है। प्रयागराज मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। मुख्य आयोजन स्थल मालगोदाम कॉलोनी G 5 बिल्डिंग के पीछे मालगोदाम कॉलोनी में आज 1500 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं संजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य), नवीन प्रकाश, अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य), आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक, वैभव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, भूपेश पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, आकाश श्रीनेत्र, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, अर्चित जैन, मंडल इंजीनियर/सम्पदा आदि मौजूद रहे। प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण का विवरण प्रयागराज जंक्शन क्षेत्र — 1500 पौधे छिवकी स्टेशन व कॉलोनी — 800 पौधे नैनी स्टेशन परिसर व कॉलोनी — 500 पौधे रेलगांव कॉलोनी — 4000 पौधे एडीईएन/कार — 2860 पौधे मिर्ज़ापुर — 3000 पौधे नैनी — 3075 पौधे प्रयागराज — 2830 पौधे मुख्यालय-1/प्रयागराज — 2860 पौधे मुख्यालय-2/प्रयागराज — 7115 पौधे फाफामऊ — 2885 पौधे कानपुर — 2900 पौधे मुख्यालय/कानपुर — 1150 पौधे इटावा — 2900 पौधे फर्रुखाबाद — 2860 पौधे टूंडला — 3115 पौधे अलीगढ़ — 3000 पौधे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।