Top 5 Batters Who Scored Most Runs in IPL 2025 Virat Kohli looked pale in front of a 23 year old boy IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 23 साल के लड़के के सामने फीके पड़े विराट
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 23 साल के लड़के के सामने फीके पड़े विराट

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 23 साल के लड़के के सामने फीके पड़े विराट

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चार भारतीय हैं। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 23 साल के लड़के के सामने फीके पड़ गए।

Md.Akram Thu, 5 June 2025 09:07 AM
1/5

साई सुदर्शन

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन 23 साल के साई सुदर्शन ने बनाए। गुजरात टाइटंस (जीटी) के ओपनर सुदर्शन ने 18वें सीजन में 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन जोड़े और ऑरेंज कैप अवॉर्ड जीता। उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक जड़े। जीटी एलिमिनेटर से बाहर हुई थी।

2/5

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस (एमआई) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 717 रन बटोरे। उनका औसत 717 का रहा। सूर्या के बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां निकलीं। उन्होंने सीजन का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' अवॉर्ड अपने नाम किया। एमआई क्वालीफायर-2 से बाहर हुई।

3/5

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा विराट कोहली लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.75 की औसत से 657 रन जोड़े और आरसीबी को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में आरसीबी के लिए सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। कोहली ने सीजन में कुल आठ अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कोहली और सुदर्शन के बीच 102 रनों का अंतर रहा।

4/5

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी खूब चला। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 15 मैचों में 650 रन जुटाए। उनका औसत 50.00 का रहा। गिल ने 6 पचास प्लस स्कोर बनाए।

5/5

मिचेल मार्श

फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्र्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा मार्श ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 48.23 की औसत से 627 रन जोड़े। उन्होंने एक सेंचुरी और छह फिफ्टी जमाईं। एलएसजी लीग चरण से आगे नहीं बढ़ी थी।