एडीआरएम को मिला रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक
Prayagraj News - प्रयागराज के अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा, नवीन प्रकाश को रेल भवन में राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उनके नवाचार प्रयासों के लिए मिला। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ...

प्रयागराज। रेल भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रयागराज नवीन प्रकाश को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट काम के लिए नवीन प्रकाश की ओर से किए जा रहे नवाचार के प्रयासों के लिए रेलवे बोर्ड ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। रेल मंत्री राजभाषा पुरस्कार राजाभाषा के प्रचार प्रसार एवं उत्कृष्ट काम के लिए क्षेत्रीय रेलवे में एक अधिकारी को दिया जाता है। नवीन प्रकाश के सक्रिय पहल एवं कुशल दिशा-निर्देशन में प्रयागराज मंडल में रेल के काम-काज में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को उच्च स्तर तक पहुंचाया गया।
मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए एडीआरएम इंफ्रा ने मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।