रामबाग स्टेशन पर सामूहिक श्रमदान करके यात्रियों को जागरूक किया
Prayagraj News - प्रयागराज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामबाग रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।...
प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस के संरक्षण पखवाड़ा के तहत रामबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्क, प्लेटफार्म एवं सार्वजनिक स्थलों पर रेलवे कर्मचारियों ने श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई की गयी । इसके साथ ही यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग बन्द करने ,प्लास्टिक के प्रदूषण के बढ़ते पर्यावरण पर दुष्प्रभावों और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्थायी विकल्पों को चुनने हेतु जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों को जागरूक किया गया, स्टेशन पर कूडे के पृथक्करण कर निर्धारित डस्टबीन में डालने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया।
साथ ही साथ यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को प्लास्टिक के थैले की जगह कपड़े के थैले के प्रयोग पर जोर दिया गया, यात्रियों को स्टेशन पर रखे प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीन के प्रयोग की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों मे पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट वितरण, कपडे के झोले का वितरण, पौधा वितरण, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।