प्लास्टिक कचरे को लेकर चला जागरूकता अभियान
Prayagraj News - प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में मनाए जा रहे पर्यावरण पखवाड़ा के तहत प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक कचरे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। यात्रियों से कहा कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज न करें। उत्तर मध्य रेलवे में पर्यावरण पखवाड़ा के तहत तमाम जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में प्लास्टिक के कम से कम उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी कहा गया कि स्टेशनों पर सूखे एवं गीले कचरे के अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए हैं। यात्री कचरा फेकने के लिए इन डस्टबिन का प्रयोग करें।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार 28 से 30 मई तक पर्यावरण पखवाड़ा के तहत स्टेशनों के स्टॉलों का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित हो सके। कहा कि यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य हेतु स्टील की बोतलों का प्रयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कहा कि 31 मई से दो जून तक रेलवे कॉलोनियों और स्टेशनों के आस-पास के हरित क्षेत्रों की सफाई और देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत पर्यावरण हितैषी उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं तीन से चार जून यात्री सहभागिता एवं जल संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलेगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टेशनों पर कपड़े के थैलों और स्टील की बोतलों का वितरण किया जाएगा। स्टेशनों पर पौधरोपण, साफ-सफाई अभियान, प्रतियोगिताएं और जागरूकता रैलियां भी आयोजित की जाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।