बोलेरो चोरी की घटना में अब तक नहीं लगा सुराग
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात नगर पंचायत बेलहर कला के मुख्य सड़क पर खड़ी एक बोलेरो वाहन अज्ञात चोर उठा ले गए। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। चोरी गई बोलेरो वाहन मालिक अशोक कुमार गुप्ता, पुत्र रामधनी, निवासी जंगल बेलहर ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। वाहन मालिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बोलेरो बेलहर नगर पंचायत क्षेत्र से बखिरा, घघसरा, तक जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन उसके आगे सुराग नहीं मिल पाया है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। बेलहर क्षेत्र में यह पहली चोरी की घटना नहीं है। पूर्व में भी बोलोरो और पिकअप वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। ऐसे में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्र में असमंजस और नाराजगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है और पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। इस बारे में सीओ मेंहदावल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता रही। पुलिस जांच पड़ताल जारी है। हर एंगल से पुलिस टीम लगातार मेहनत कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।