वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
Prayagraj News - झूंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। वह चने की दुकान लगाता था और घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 9 April 2025 11:39 PM

झूंसी थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शेरडीह निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र दीपचंद्र यादव रहीमापुर में चने की दुकान लगाता था। मंगलवार की रात वह घर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोग घायल को सीएचसी बनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।