पिकअप ने बगीचे में सो रहे पिता-पुत्री को कुचला, मौत
Prayagraj News - रामपुर गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बगीचे में सो रहे पिता और पुत्री को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने अज्ञात चालक के...

औद्योगिक नगर क्षेत्र के रामपुर गांव में सड़क से सौ मीटर दूर बगीचे में सो रहे पिता व पुत्री को सोमवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल बारा थाना क्षेत्र के जज्जीपुर लोहगरा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर गांव के बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के समीप बगीचे में लंबे समय से 27 वर्षीय बिरजू अपने परिवार के साथ मढ़ई बनाकर रहता था। बिरजू सोमवार की रात खुले आमसान के नीचे परिवार के साथ सो रहा था। देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बिरजू व उसकी सात वर्षीय पुत्री विपासना को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं पिकअप की चपेट में आने से परिवार के अन्य सदस्य 20 वर्षीय सरदीपनाथ, 15 वर्षीय जयनाथ और 24 वर्षीय आफिसर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। मृतक सपेरा होने के साथ कूड़ा बीनने का भी काम करता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।