Literary Poetry Gathering Held in Semrauta with Shivnath Singh as Chief Guest सेमरौता कस्बे में आयोजित हुई साहित्यिक काव्य गोष्ठी, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsLiterary Poetry Gathering Held in Semrauta with Shivnath Singh as Chief Guest

सेमरौता कस्बे में आयोजित हुई साहित्यिक काव्य गोष्ठी

Raebareli News - तिलोई में सेमरौता में अवधी कला समन्वय समिति द्वारा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार शिवनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि इंद्र कुमार सिंह इंद्रेश ने अध्यक्षता की। गोष्ठी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 25 May 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
सेमरौता कस्बे में आयोजित हुई साहित्यिक काव्य गोष्ठी

तिलोई, संवाददाता। साहित्य की उर्वर भूमि सेमरौता में साहित्यिक काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। अवधी कला समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शिवनाथ सिंह रहे। जबकि अध्यक्षता इंद्र कुमार सिंह इंद्रेश ने की। साहित्यकार सुशील चंद्र पांडेय के आवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी में रचनाकार अमलेश कुमार अमल की पुस्तक बाल वाटिका का विमोचन किया। ज्ञानेंद्र पांडेय अवधी मधुरस की वाणी वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। शिवनाथ सिंह शिव ने पढ़ा कि दिया दिल है तुमको, निभाते रहेंगे। मोहब्बत के हम , गीत गाते रहेंगे। इंद्र बहादुर सिंह इंद्रेश ने पढ़ा कि जेठ कै दुपहरी, भवा मुश्किल जीना।

कपडे उतारे बैठे, चुवत है पसीना। अवधी मधुरस ज्ञानेंद्र पांडेय ने पढ़ा कि अवधी हमरिउ आनु है, अवधी हमरियु बानु। जाको मधुरी बोल सुनी, मिसरी घोलत कान। संचालक प्रवीण त्रिपाठी ने पढ़ा कि भरे शब्द साहित्य संसार मधुरस। निखरे है लालित्य श्रृंगार मधुरस। वेद प्रकाश सिंह ने पढ़ा कि समय के साथ चलने की कला, जिनको भी आती है। जिधर भी बढ़ गए, हर विघ्न बाधा, टूट जाती है। इस तरह अन्य कवियों ने कविता पाठ किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।