Flood Protection Initiatives in Shahabad 1 71 Crore Fund Released for River Safety शाहबाद गांवों की बाढ़ से सुरक्षा को पौने 2 करोड़ और मिले, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFlood Protection Initiatives in Shahabad 1 71 Crore Fund Released for River Safety

शाहबाद गांवों की बाढ़ से सुरक्षा को पौने 2 करोड़ और मिले

Rampur News - शाहबाद के गांवों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तेजी से काम किए जाएंगे। रामगंगा नदी पर पहले से काम चल रहा है, और शासन ने इसके लिए 1.71 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इससे पहले 3.41 करोड़ की परियोजना शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 31 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
शाहबाद गांवों की बाढ़ से सुरक्षा को पौने 2 करोड़ और मिले

शाहबाद के गांवों की बाढ़ से सुरक्षा पर तेजी से काम किए जाएंगे। रामगंगा नदी के मुहाने पर पहले से ही काम जारी है। अब शासन ने इसके लिए पौने दो करोड़ रुपए और जारी कर दिए हैं। यह राशि परियोजना की लागत की दूसरी किस्त के रूप में जारी की गई है। शाहबाद तहसील क्षेत्र से रामगंगा के अलावा कोसी और रजेड़ा नदियां गुजरती हैं। अमूमन हर अरसात नदी के मुआनों पर बसे गांव बाढ़ का दंश झेलते हैं। नदिया उफान पर होती हैं तो दूर-दूर तक कहर बरपाती हैं। बीते सालों में पूरे-पूरे गांव बर्बाद हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से फसलें बर्बाद होना आम बात है।

लेकिन मार्च माह से शासन से इस दिशा में राहत पहुंचाने का काम शुरू हो गया। शाहबाद के ग्राम समूह घोसीपुरा, ठिरिया सालेपुर और नवाबगंज आदि गांवे में कोसी नदी के पानी से बचाव के लिए 3 करोड़ 41 लाख 86 हजार रुपए की परियोजना शुरू की। इसके तहत 1 करोड़ 12 लाख 81 हजार रुपए पहली किस्त के रूप में जारी किए गए थे। जिसके बाद सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए थे। अब शासन ने 1 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि दूसरी किस्त के रूप में जारी कर दी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंह ने बताया कि लॉन्चिंग एप्रन और स्लोप बोल्डर पिचिंग के काम जारी हैं। अब दूसरी किस्त मिलने के बाद और तेजी से कार्य होंगे। लॉन्चिंग एप्रन नदी के तल पर एक मजबूत संरचना है, जिसका उपयोग गाइड बैंक के मुख की रक्षा के लिए किया जाता है, खासकर जब नदी तल को नुकसान होता है। स्लोप बोल्डर पिचिंग का उपयोग भी कटाव से बचाने के लिए किया जाता है, जैसे कि तटीय इलाकों में या नदी के किनारे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।