डबलोथॉन में रहा मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा
Rampur News - जीत की मंजिल पर पहुंचने के लिए हौसले बुलंद होने चाहिए। मुरादाबाद के मंडल ने नौवीं डब्लोथॉन में जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला दौड़ में रेनू ने लगातार दूसरा पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष दौड़ में...

जीत की मंजिल पर पहुंचने के लिए हौसले बुलंद होने चाहिए। अगर मंजिल पर पहुंचना है तो लक्ष्य को साधना पड़ेगा और उसे पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। मुरादाबाद के मंडल ने यह साबित कर दिया। सोमवार को हुई नौवीं डब्लोथॉन में मंडल का जलवा रहा। दो स्थानों को छोड़कर सभी पर मंडल के खिलाड़ियों को कब्जा रहा। हिन्दुस्तान और रेडिको खेतान की 2025 में हुई आठवीं डब्लोथॉन में भी अमरोहा की रेनू ने हिस्सा लिया। इस बार भी रेनू ने महिला दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। वह साल 2023 में हुई डब्लोथॉन में भी प्रथम स्थान पर रही थी। उस समय रेनू ने कहा था कि वह अगले साल भी आकर इस स्थान को बरकरार रखेगी। उसने आठवीं डब्लोथॉन में कर दिखाया। इसके साथ ही डब्लोथॉन में पुरूष दौड़ में काजीपुरा जिला मुरादाबाद के विवेक सिंह,रामपुर के पंजाबनगर के दीपक और दढियाल के सुरेंद्र ने जीत दर्ज कर मंडल का नाम रौशन किया। वहीं, महिला दौड़ में अमरोहा की रेनू सिंह के साथ रामपुर की उजाला ने मंडल का नाम रौशन किया है। उधर,साइकिल दौड़ में भी तीनों ही स्थानों पर मंडल के खिलाड़ी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।