Uttar Pradesh Women Commission Holds Hearing for 50 Victims of Domestic Violence and Dowry 50 पीड़ित महिलाओं ने सुनाया दर्द, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsUttar Pradesh Women Commission Holds Hearing for 50 Victims of Domestic Violence and Dowry

50 पीड़ित महिलाओं ने सुनाया दर्द

Rampur News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने स्वार तहसील में महिला जनसुनवाई की, जिसमें 50 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएँ साझा की। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम और त्वरित न्याय का आश्वासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 29 May 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
50 पीड़ित महिलाओं ने सुनाया दर्द

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने तहसील स्वार के सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान 50 पीड़ित महिलाओं ने अपना दर्द बयां किया। आयोग की सदस्य ने जन सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सुनीता सैनी ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण को जांचने और नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। महिला जनसुनवाई में 50 पीड़ित महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधिकतर मामले भूमि विवाद, घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न से सम्बन्धित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।