Weather Change Raises Farmers Concerns in District Ahead of Forecasted Rain मौसम की करवट से किसानों की बढ़ी चिंता, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWeather Change Raises Farmers Concerns in District Ahead of Forecasted Rain

मौसम की करवट से किसानों की बढ़ी चिंता

Rampur News - जिले में मौसम अचानक बदल गया है। सुबह बादल छाए रहे जिससे किसानों की चिंता बढ़ी। हालांकि, दोपहर में धूप निकली और राहत मिली। मौसम विभाग ने 11 और 12 मार्च को हल्की बारिश की संभावना जताई है। कृषि अधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 11 April 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
मौसम की करवट से किसानों की बढ़ी चिंता

जिले में मौसम ने करवट ली। सुबह के समय आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, दोपहर में मौसम साफ हुआ और धूप खिलने पर किसानों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 11 व 12 मार्च को जिले में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को रात में अचानक तेज आंधी आने के बाद से मौसम परिवर्तित है। अगली सुबह में आसमान में बादल रहे। इससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से भी लोगों को निजात मिली लेकिन बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। दरअसल, इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई का काम तेज रफ्तार से चल रहा है। मौसम को देखकर किसान अपनी उपज को जल्दी से समेटने में लग गए। किसानों को बारिश होने पर फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी। हालांकि दोपहर में मौसम बिल्कुल साफ हो गया और धूप निकल आई। किसानों को कुछ राहत मिली। इधर, मौसम विभाग 11 व 12 मार्च को जिले में बूंदाबांदी होने की आशंका जता चुका है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसीलिए अगले दो दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है।

--तीन डिग्री तक लुढ़क गया अधिकतम तापमान

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। इससे लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। हालांकि दोपहर में बादल छंटने के बाद धूप निकली। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहा।

बोले कृषि अधिकारी

11 व 12 मार्च को जिले में बारिश होने की संभावना है। इसीलिए किसान खेतों में फसल को बचाने की तैयारी कर लें। उन्होंने किसानों से अपील की है वे अपनी गेहूं, चना एवं मसूर आदि फसलों की कटाई, मढ़ाई एवं ओसाई का कार्य मौसम अनुकूल होने पर ही करें और वर्षा से फसलों को बचाने के इंतजाम कर लें। यदि फसल कटी पड़ी है तो उसे इकठ्ठा करके तिरपाल आदि से ढक लें, जिससे आकस्मिक प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

-डा. कुलदीप सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी।

बोले किसान

खेत में गेहूं कटा हुआ पड़ा है। मशीन मिलने के बाद गेहूं निकल पाएगा। भूसा ढोने वाले लोग भी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।

-गुरइकबाल सिंह (गोल्डी)

फसल बढ़िया हुई है, बस मौसम खराब न हो। बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान हो जाएगा।

-अख्तर अली

बारिश होने से फसल खराब हो जाएगी। इसीलिए फसल को जल्दी से कटवाकर समेटने में लगे हुए हैं।

-लालता प्रसाद

अभी तक तो फसल के लिहाज से मौसम बढ़िया रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। इसीलिए फसल को समेट रहे हैं।

-शाकिर अली

न्यूमेरिकल्स

-37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा रामपुर का।

-21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा रामपुर का।

-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।