हिंदू महिलाओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी
Rampur News - डॉक्टर प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं ने मुर्शिदाबाद प्रकरण में ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध किया। उन्होंने 'हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो' जैसे नारे लगाए और गांधी समाधि तक पहुंचकर ममता...

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और मां ललिता शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं ने मुर्शिदाबाद प्रकरण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सोमवार की शाम सभी महिलाए श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और मां ललिता शक्तिपीठ पर एकत्रित होकर श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और मां ललिता शक्तिपीठ कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करती हुई,हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो जैसी तख्तियां लेकर गांधी समाधि पहुंची। उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और उसके बाद ममता बनर्जी के पटल पर महिलाओं ने चप्पलों का हार पहनाकर नारेबाजी करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और मां ललिता शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हिंदुओं के साथ हो रहा है उसके पीछे ममता बनर्जी का हाथ है। वह नहीं चाहती की बंगाल में हिंदू रहे इसीलिए हिंदुओं पर मुसलमान से मिलकर हमला करवा रही है। ममता बनर्जी हिंदुओं की दुश्मन है। साध्वी ने कहा कि भारत में अब हिंदुओं पर किसी भी तरह के अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे बांग्लादेशी मानसिकता और पाकिस्तान जैसी मानसिकता के लोगों को भारत में स्थान नहीं मिलेगा देश में राम राज्य जैसा माहौल है। साध्वी ने खरसोल में दलित किशोरी के साथ हुई घटना कि कड़े शब्दों में निन्दा की। इस मौके पर ममता सोनी, कमल चावला, ज्योति शर्मा ,सुमन परिहार, राज श्री,राशि ,मधु सक्सेना,प्रभा,अनिता, जया गुप्ता,गीता देवी,लता गुप्ता,नेहा रस्तौगी, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।