Devband s Vishal Saini Committee Forms Executive Body Raju Saini Re-elected as President राजू सैनी बने विशाल सैनी समिति के पुन: अध्यक्ष, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDevband s Vishal Saini Committee Forms Executive Body Raju Saini Re-elected as President

राजू सैनी बने विशाल सैनी समिति के पुन: अध्यक्ष

Saharanpur News - देवबंद में विशाल सैनी समिति की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को हुआ। राजू सैनी को सर्वसम्मति से पुनः नगराध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में आदेश सैनी कोषाध्यक्ष और राममोहन सैनी महामंत्री बने।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 24 May 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
राजू सैनी बने विशाल सैनी समिति के पुन: अध्यक्ष

देवबंद विशाल सैनी समिति द्वारा कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजू सैनी को पुन: नगराध्यक्ष चुना गया। संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह ने सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान निर्विरोध राजू सैनी अध्यक्ष, आदेश सैनी कोषाध्यक्ष, राममोहन सैनी महामंत्री, कल्लू सैनी उपाध्यक्ष, राजेश मिस्त्री, प्रवेश सैनी, मौनू सैनी व संदीप सैनी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा कई लोगों को संगठन का सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें आशा है कि सभी पदाधिकारी समाज को संगठित करने एवं समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

पुन: नगराध्यक्ष बने राजू सैनी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक रामकला सैनी ने की। इस दौरान प्रमोद सैनी, अनिल मास्टर, मांगेराम सैनी, धर्मवीर सैनी और जगत सैनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।