कलयुग के रक्षक जागृत देव है खाटू श्याम : स्वामी कालेंद्रानंद महाराज
Saharanpur News - श्रीमद् खाटू श्याम कथा की शुरुआत भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। कथाव्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के रक्षक हैं। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और...

भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् खाटू श्याम कथा का शुभारंभ करते हुए कथाव्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के रक्षक जागृत देव है। श्री बांके बिहारी सेवा समिति सराय द्वारा आयोजित भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा की शुरुआत सुर्या ग्रीन एनर्जी देहरादून के एमडी दिनेश सैनी, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष राकेश सैनी आर्य, डॅा. जितेन्द्र, मा. संजीव, डॉ. जयसिंह, ब्रजेश सैनी, देवीलाल व जॉनी सैनी ने फीता काटकर की। धर्मध्वजा के पीछे महिलाएं निशान व मंगलकलश शिरोधार्य किये थी। श्रीमद् खाटू श्याम महापुराण त्रिभुवन शर्मा शिरोधार्य किये थे। बाबा श्याम की दिव्य झांकी व कथाव्यास रथ पर विराजित थे। बैंडबाजे व डीजे के भक्ति गीतों से वातावरण कृष्णमय बना था। यात्रा का पुष्पवर्षा व जलपान से स्वागत हुआ। विजेन्द्र, अंकुर प्रजापति, योगेश, कन्हैया शर्मा, बिट्टू, थारुल, राकेश आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।