Khatu Shyam s Divine Blessings in Kalyug Swami Kalendranand Maharaj खाटू श्याम की महिमा का गुणगान, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsKhatu Shyam s Divine Blessings in Kalyug Swami Kalendranand Maharaj

खाटू श्याम की महिमा का गुणगान

Saharanpur News - गंगोह स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के जीवित देव हैं, जो भक्तों के संकट हरकर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में महाराज ने खाटू श्याम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 21 April 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
खाटू श्याम की महिमा का गुणगान

गंगोह स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के ऐसे जीवन्त देव हैं, जो भक्तों के संकट हर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा रामलीला भवन सराय में आयोजित श्रीमद् खाटू श्याम कथा में स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि कलयुग बढ़ने के साथ ही भगवान कृष्ण के वरदान स्वरुप खाटू श्याम की महिमा बढ़ती जाएगी। कहा कि श्याम बाबा शरणागत की मनोकामनाएं पूर्ण करते है। मुख्य अतिथि अरविन्द साढा ने श्याम बाबा का पूजन कर व्यासपीठ पर विराजित महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। देवीलाल, परविंदर सैनी, त्रिभुवन शर्मा, अंकित कुमार, विपुल सैनी, अंकुर प्रजापति, अरविन्द, दीपक, रोमी, कन्हैया, सूरज सैनी, उदित, थारूल शम्मी, सुभाष चंद्र ने कथाव्यास का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।