भाजपा मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष
Saharanpur News - सहारनपुर की रानी अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं और गरीबों के लिए परोपकारी योजनाएं चलाने के लिए जानी जाती हैं। भाजपा उनके 300वें जन्मदिवस पर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चला रही है, जिससे नारी सशक्तिकरण का...

सहारनपुर रानी अहिल्याबाई होल्कर को अपने शासन में महिलाओं एवं गरीबों के लिए परोपकारी योजनाएं चलाने व धार्मिक एवं सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में याद किया जाता है। मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में पूरे भारत में प्रमुख मंदिरों का पुनरोद्धार कराया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया। भारतीय जनता पार्टी उनके 300 वे जन्मदिवस पर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान चला कर देश की आधी आबादी (महिलाओं) को संदेश देना चाहती है कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण का काम कर रही है। इसके सहारे भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व महिलाओं के लिए किए गए कार्यो को जनता के बीच ले जाने का काम करेगी।
मालवा की शासिका ने काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया और वहां रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया था। त्रिशताब्दि स्मृति अभियान को लेकर बुधवार को लखनऊ में भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की। कार्यशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, बबिता सैनी, प्रदीप शर्मा रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।