Religious Procession Marks Start of Shri Ram Katha in Chhutmalpur राम कथा से पूर्व नगर में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsReligious Procession Marks Start of Shri Ram Katha in Chhutmalpur

राम कथा से पूर्व नगर में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा

Saharanpur News - छुटमलपुर कस्बे के संतनगर में नौ दिन चलने वाली श्रीराम कथा की शुरुआत से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 महिलाएं कलश धारण कर शामिल हुईं। सभी ने मंदिरों में पूजा की और यात्रा का स्वागत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 22 May 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
राम कथा से पूर्व नगर में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा

छुटमलपुर कस्बे के संतनगर में नो दिन होने वालीश्रीराम कथा की अमृत वर्षा से पूर्व धार्मिक भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली। संतनगर से 101 महिलाएं अपने सिरों पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई। मुख्य यजमान श्री रामायण को अपने सिर पर धारण कर चलते रहे। सभी महिलाओं ने वैदिक शिव मन्दिर व मनकामेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा की। ढोल नगाड़ों के बीच मुख्य बाजारों से होकर निकाली शोभायात्रा में हाथों में झंडा लिए युवक व महिलाएं जय श्री राम व धर्म की जय हो का उद्घोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाती रही। सड़क के दोनों और खड़े महिलाओं व पुरुषों ने प्रसाद वितरण व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।देहरादून

रोड, रुड़की रोड,मनकामेश्वर महादेव मंदिर तथा सहारनपुर रोड होते हुए कलश यात्रा वापस संत नगर पर आकर संपन्न हुई। कथा वाचक विपिन जी महाराज के सानिध्य में सभी कलश कथा पंडाल में स्थापित किए गए। कलश यात्रा में अर्चना,संगीता, रेनू गुप्ता, लीलावती, डोली, सोनिया, नेहा, सुनील गर्ग, सचिन गुप्ता, पूनम, राम लतेश, अर्चना शर्मा, कंवरपाल राठी, मुनेश अनंत गुप्ता आदि शामिल रहे। दूसरे सत्र में कथा का शुभारंभ किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।