विद्यार्थी परिषद चुनाव में पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ
Saharanpur News - गंगोह नामदेव पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद के चुनाव में आर्यन कुमार को हेड बॉय और नंदिनी माहेश्वरी को हेड गर्ल चुना गया। वॉइस हेड बॉय परसिंघवाल और वाइस हेड गर्ल आराध्या गोयल बने। कार्यक्रम में...

गंगोह नामदेव पब्लिक स्कूल में आयोजित विद्यार्थी परिषद के चुनाव में हेड बॉय आर्यन कुमार, हेड गर्ल नंदिनी माहेश्वरी, वॉइस हेड बॉय परसिंघवाल व वाइस हेड गर्ल आराध्या गोयल चुने गए। डिसिप्लिन इंचार्ज स्ट्रीट सिंह, वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज अग्रज शर्मा, डिसिप्लिन इंचार्ज गर्ल अवनी गोयल व वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज गर्ल आराध्या बंसल रहे। कार्यक्रम संचालिका आकांशा पांचाल ने विजेताओं को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उपप्रधानाचार्य सचिन शर्मा, रूचि राजुपत, गरिमा शर्मा, योगेश कुमार ने शैश व बैज से विजेताओं को सम्मानित किया। प्रबंधक पंकज कुमार, प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, अरविंद शर्मा, अक्षय चौधरी, प्रियंका गुप्ता व काजल शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।