प्रदेश में हर साल एक लाख नई सूक्ष्म इकाइयां लगाने का लक्ष्य : डीएम
Saharanpur News - स्वामी कालवेद्रानंद महाराज ने खाटू श्याम कथा में कहा कि धर्म के लिए बलिदान की कथा अमर होती है। उन्होंने खाटू श्याम के दर्शन से जीवन के कल्याण और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। मुख्य यजमानों ने पूजा कर...

गंगोह। स्वामी कालवेद्रानंद महाराज ने कहा कि धर्म के लिए जीवन का बलिदान ही अमर कथा बनता है। श्री बांकेबिहारी सेवा समिति द्वारा श्रीमद् खाटू श्याम कथा में उन्होंने कहा कि कलयुग के जागृत देव खाटू श्याम के दर्शन एवं सेवा से जीवन का कल्याण होता है और धर्म की रक्षा करना खाटू श्याम चरित्र का मूल संदेश है। इससे पूर्व मुख्य यजमान देवीलाल सैनी, जॉनी व बृजेश सैनी ने खाटू श्याम पूजा कराई और व्यास पीठ पर महाराज श्री का तिलक करके आशीर्वाद लिया। खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार व ज्योति प्रज्वलित सुभाष चंद्र सैनी एडीओ ने की। महाराज ने कहा कि कलयुग बढ़ने के साथ ही भारत के साथ विदेश में भी श्याम नाम का परचम लहरा रहा है। त्रिभुवन शर्मा, कन्हैया, अंकित सैनी, रविंद्र, विपुल, सेवाराम कविता, सरला, गुड्डी, बबीता, रेखा, कमला, सुदेश आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।