Annapurna Vrat Festival Celebrated at Ganga Devi Temple in Kaithal माता अन्नपूर्णा जगत को प्रदान करती हैं अन्न व धन , Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsAnnapurna Vrat Festival Celebrated at Ganga Devi Temple in Kaithal

माता अन्नपूर्णा जगत को प्रदान करती हैं अन्न व धन

Sambhal News - कैथल के गंगा देवी मंदिर में अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव का आयोजन किया गया। कथा व्यास भूदेव शंखधार ने माता अन्नपूर्णा की महिमा का वर्णन किया और बताया कि भक्ति करने वालों को धन-धान्य मिलता है। इसके बाद मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 21 Nov 2024 07:13 PM
share Share
Follow Us on
माता अन्नपूर्णा जगत को प्रदान करती हैं अन्न व धन

कैथल गेट के गंगा देवी मंदिर में अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन कथा व्यास भूदेव शंखधार ने माता अन्नपूर्णा की की महिमा का गुणगान किया और बताया कि आदि शक्ति जगदंबा माता अन्नपूर्णा जगत को अन्य धन प्रदान करती हैं। कथा से पूर्व भगवान गणेश का पूजन किया गया इसके बाद माता अन्नपूर्णा का पंचतंत्र से स्नान कराया गया। उसके बाद प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। कथा व्यास पंडित भूदेव शंकर ने कहा भगवान भगवान शिव जगत का जगत का कल्याण करने वाले हैं। जबकि आदि शक्ति जगदंबा भवानी माता अन्नपूर्णा जगत को अन्न व धन प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि जो मनुष्य माता अन्नपूर्णा की भक्ति करता है, वह इस लोक में धन-धान्य से पूर्ण होकर अंत में शिवलोक को प्राप्त होता है। जो लोग उनका अनादर करते हैं, उन्हें इस कर्मों के फल स्वरुप दरिद्रता का दुख भोगना पड़ता है। माता अन्नपूर्णा का व्रत करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर अनुदान प्रदान करती है। कथा के उपरांत पंडित मनोज शर्मा ने विधि पूर्वक मां अन्नपूर्णा की 108 दीपों से आरती की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कथा में कथा में शीला देवी, उर्मिला वार्ष्णेय, लक्ष्मी, पूजा, शारदा देवी, रश्मि चौधरी, सीमा वार्ष्णेय, दीपा रानी, राजरानी, सर्वेश, निर्मला देवी, लीलावती, रश्मि, सरोजिनी, पुष्पा, उमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।