Havan Yajna for Indian Soldiers Safety Held in Kaithal by Kashyap Community भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए हवन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsHavan Yajna for Indian Soldiers Safety Held in Kaithal by Kashyap Community

भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए हवन

Sambhal News - कैथल गेट, तिल वाली गली में कश्यप समाज ने भारतीय सैनिकों की सुरक्षा के लिए खिड़किया माता मंदिर पर हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। नेताओं ने मोदी के नेतृत्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 11 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए हवन

कैथल गेट, तिल वाली गली में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप, निषादराज, गुह, तुरैहा समिति के तत्वावधान में भारतीय सैनिकों की सुरक्षा तथा विजयश्री हासिल करने के लिए खिड़किया माता मंदिर पर हवन यज्ञ कर पूजन किया गया। भारत जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हवन यज्ञ पूजन के बाद भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजकुमार कश्यप ठाकरे ने कहा कि देश धर्म से बढ़कर कुछ नहीं। यह हमारी माता है भारत माता है,यह हमारी सनातनी धर्म संस्कृति की पहचान है। पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार पर मोदी के कुशल नेतृत्व में बहादुर भारतीय सैनिकों द्वारा जो पाकिस्तान स्थित आतंकियों को नेस्तनाबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।

बहुत ही सराहनीय है और ईश्वर से हम सभी प्रार्थना करते हैं भारत को विजयश्री प्राप्त हो और भारतीय सैनिकों को सुरक्षित रखें। नीरज कश्यप ने कहा कि इस समय देश एकजुट है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण रूप से विश्वास है। हमारी सेना विजयश्री प्राप्त करेगी और हमारे सैनिक सुरक्षित रहेंगे। वीरेंद्र तुरैहा ने जम्मू कश्मीर में शान्ति स्थापित होने से तथा सकुशल चुनाव संपन्न होने से पाकिस्तान बौखलाए हुए था और कर्ज में डूबे हुए भूख से बेहाल पाकिस्तान को टूटने से बचाने के लिए चीन के इशारे पर जो भारत में पहलगाम में हिंदुओं का नरसंहार कराया। उसे भारत कभी नहीं भूलेगा। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद जिंदाबाद, मोदी है तो मुमकिन है, पाकिस्तान हाय हाय, आतंकवाद मुर्दाबाद मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। हवन पूजन में राजकुमार कश्यप ठाकरे,नीरज कश्यप, वीरेंद्र तुरैहा, प्रेम दादा, हरप्रसाद कश्यप भगतजी, कालीचरण कश्यप, विक्की कश्यप, सुभाष शर्मा, मोहित कश्यप, मोहनलाल कश्यप, राम शर्मा, पिंटू , पिंकी कश्यप, नरेश, रामबाबू कश्यप, चिंटू, शुभम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।