पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
Sambhal News - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कैला देवी में एक पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों की समस्याओं, प्रशासनिक उदासीनता और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने संसाधनों की...

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का विशाल पंचायत कार्यक्रम गुरुवार को कैला देवी में आयोजित किया गया। पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष फतेह सिंह यादव ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य ने निभाया। पंचायत में किसानों की समस्याओं, प्रशासनिक उदासीनता और बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि कैला देवी जैसे पिछड़े इलाके में संसाधनों का भारी अभाव है। उर्वरक विक्रेता 266 रुपये के बैग को 320 रुपये में बेच रहे हैं। जिला महासचिव शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि कैला देवी धाम में डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और कृषि उत्पादन मंडी समिति खोले जाने की आवश्यकता है ताकि इलाके के बच्चों और किसानों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष केपी राणा, दुर्गेश यादव, सत्यवीर सिंह, भान सिंह, राजपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल, नगर अध्यक्ष अनुज कुमार वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव सहित सैकड़ों किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।